फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या और वाराणसी में चलेगी 30 सीटर सोलर बोट, नेडा की ओर से होगी खरीद

Tue, 27 Jun 2023 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इन सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को सरयू नदी के नये घाट से भ्रमण कराया जायेगा और उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं काशी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
सोलर बोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अयोध्या व वाराणसी में सोलर बोट का संचालन किया जाएगा। योजना के तहत अत्याधुनिक सोलर बोट का क्रय जेम पोर्टल से नेडा की ओर से किया जायेगा। पहले चरण में अयोध्या में सरयू नदी में अत्याधुनिक 30 सीटर सोलर बोट और वाराणसी में गंगा में भी सोलर बोट का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


इन सोलर बोट के माध्यम से पर्यटकों को सरयू नदी के नये घाट से भ्रमण कराया जायेगा और उनके पौराणिक महत्वों की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं काशी में अस्सी से नमो घाट तक का भ्रमण कराया जाएगा। शुरुआत में नेडा इस सोलर बोट को छह माह के लिए प्रायोगिक रूप से संचालित कराया जायेगा। इसके बाद सोलर बोट को पर्यटन विकास निगम की ओर से खुद या निजी उद्यमियों के माध्यम से नियमित संचालन किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें