फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर हमले की आरोपी महिला भेजी गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर दीपक कुमार श्रीवास्तव पर हमले की आरोपी फूलमत्ती देवी को सोमवार को कैंट पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में नामजद फूलमत्ती के पति पुलिस लाइन के फालोअर अृमत लाल उर्फ इमरती और उसके बेटों रोशन व ईशू की तलाश में कैंट पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर क्षेत्र की विराट नगर कॉलोनी निवासी अमृत लाल के आरओ प्लांट में अवैध बिजली कनेक्शन की सूचना पर रविवार की दोपहर इंस्पेक्टर दीपक जांच करने गए थे। इंस्पेक्टर दीपक के अनुसार चार किलोवाट बिजली उन्होंने चोरी से उपयोग करते हुए पाई तो केबिल काट कर उसे जब्त कर लिया और कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर पांडेयपुर पुलिस चौकी के समीप उनकी बोलेरो घेर कर अमृत लाल, उसकी पत्नी, दोनों बेटों और अन्य करीबियों ने उन पर हमला कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें