फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा दर्शन संग बुक करवा सकेंगे सारनाथ और मान महल के टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के दर्र्शन के टिकट के साथ ही सारनाथ, मान महल, गंगा आरती, नाव और क्रूज के टिकट बुक कराने की सुविधा भी जल्द मिल सकती है। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने संबंधित विभागों से वार्ता कर ली है। निर्णय के लिए अब यह प्रस्ताव 12 जून को होने वाली मंदिर न्यास की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की हेल्प डेस्क पर सुविधाओं का विस्तार करने की तैयारी है। श्रद्धालुओं को दर्शन के अलावा पर्यटन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गयाहै। इसमें दशाश्वमेध घाट स्थित मान महल का आभासी म्यूजियम, गंगा आरती, नौका विहार, क्रूज से काशी दर्शन और गेस्ट हाउस की बुकिंग जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। श्रद्धालुओं के संपर्क करने पर हेल्प डेस्क के कर्मचारी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। न्यास की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें