फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिषद कर्मचारी भर्ती परीक्षा में 18 929 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राज्य कृषि उत्पादन मंडली परिषद के कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा में गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया, लेकिन रिजनिंग के सवाल आसान रहे। दो चरणों में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों ने गणित, रिजनिंग के अलावा हिंदी, बैंकिंग, बायोलॉजी के साथ ही सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए थे। पहली पाली में पंजीकृत 37800 में 18929 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 37800 में 18477 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दो दिन तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा के पहले दिन दो पाली में (10 से 12 और 3 से 5 बजे तक) पंजीकृत 37800 हजार में से पहली पाली में 18871 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस चरण में संयुक्त संवर्ग की परीक्षा के लिए बने 50 केंद्रों पर परीक्षा देने वालों में बनारस के अलावा गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, महराजगंज, मऊ आदि जिलों के कई अभ्यर्थी सुबह सात बजे ही पहुंच गए थे। जैसे ही परीक्षा छूटी केंद्रों के गेट के साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी भीड़ जमा हो गई। एडीएम सिटी विनय कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 19323 अभ्यर्थी शामिल हुए। शुक्रवार को कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लिपिक के लिए 27 केंद्रों पर करीब 22 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें