फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर किले में होगी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट गुरुवार को काशी पहुंचे। उनके कार्यक्रम को बेहद गोपनीय रखा गया था। दोनों अपनी अपकमिंग फि ल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए शहर आए हैं। इस फि ल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। अयान कुछ दिन पहले ही इस सिलसिले में बनारस आए थे।
विज्ञापन

फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रामनगर फ ोर्ट में होनी है। कुछ सीन चेतसिंह किला में भी फिल्माया जाएगा। वहीं, रणबीर और आलिया के रीयल लाइफ अफेयर की खबरों के बीच पहली बार रील लाइफ में एक साथ आने का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ की पिछले क ाफी समय से शूटिंग चल रही है। अब इस फि ल्म की शूटिंग बनारस में होनी है। शूटिंग शेड्यूल कितने दिन का है यह स्पष्ट नहीं है लेकिन चर्चा है कि शूटिंग कई दिन तक चलेगी। फि ल्म का सेट पहले ही रामनगर फ ोर्ट में तैयार हो चुका है। पहले इस फि ल्म की शूटिंग 28 मई से होनी थी लेकिन अब इसकी शूटिंग 31 मई से शुरू होगी और तब तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बनारस में रहेंगे। शूटिंग के लिए अभिनेत्री मौनी रॉय भी शहर आ सकती हैं।
इस फि ल्म की कहानी सुपरपॉवर कैरक्टर पर बेस्ड है। फि ल्म में अभिनेत्री मौनी रॉय नकारात्मक किरदार में है। खास यह है कि महानायक अमिताभ बच्चन भी इसमें प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा नागार्जुन भी 15 साल बाद इस फि ल्म के जरिए बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। कुंभ में भी वे रणबीर-आलिया के साथ पहुंचे थे। इस साल कुंभ के मेले में भी अयान मुखर्जी फि ल्म के लीड पेयर के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। तब इस मौके पर फि ल्म का लोगो लांच किया गया था। कुछ ही दिन पहले अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर बनारस की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। इससे पहले रितिक रोशन की ‘सुपर 30’ और रजनीकांत की ‘पेट्टा’ की शूटिंग भी बनारस में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें