फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेयपुर में धंसी सड़क, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणापार क्षेत्र में सड़कों का धंसना लगातार जारी है। सीवरेज कार्य में मानक के विपरीत काम कराने से सड़कें आए दिन धंस रही हैं। शुक्रवार को भी पांडेयपुर पुलिस चौकी के सामने, पंचक्रोशी मार्ग और कमिश्नर आवास के पास सड़क धंसने का मामला सामने आया। संयोग था कि कोई हादसा नहीं हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा सीवरेज कार्य में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांडेयपुर पुलिस चौकी के सामने पांडेयपुर से पहड़िया व पंचक्रोशी को जाने वाला मुख्य मार्ग अचानक धंस गया। यह संयोग था कि कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेटिंग कर उधर से गुजरने वाले आवागमन को डायवर्ट कर दिया। इसके चलते लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवरेज कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था ने सीवर लाइन पाइप डालने के बाद उसे बालू से नहीं पाट कर मिट्टी से पाटकर सड़क बना दिया है। आवागमन होने पर मिट्टी धंसने से सड़क धंस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें