फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बदलने पर शालिनी ने जताई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने तीन बार मतदान प्रतिशत बदले जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि 19 मई को मतदान वाले दिन निर्वाचन कार्यालय ने 58.05 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी। 20 मई को एक-एक वोट का मिलान करने के बाद बताया गया कि 56.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। 22 मई की रात जानकारी मिली कि मतदान प्रतिशत 57.09 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे लिपिकीय चूक बताया। शालिनी ने कहा कि आंकड़ों का मिलान करने के लिए इतने कर्मचारी लगाए गए थे तो फिर चूक कैसे हुई। इस चूक के चलते रोहनिया में 49 हजार 794 मतदाता बढ़ गए। मतदान करने वालों की संख्या भी 31 हजार 415 बढ़ गई। सेवापुरी में 15 मतदाता बढ़े और मतदान करने वालों की संख्या में भी 655 का इजाफा हो गया। दोनों विधानसभाओं में मिलाकर 49 हजार 809 मतदाता बढ़े और मतदान करने वालों की संख्या 32,070 बढ़ गई। उन्होंने इसकी जानकारी पार्टी के साथ ही चुनाव आयोग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें