फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे में छिवकी से वाराणसी पहुंची सुविधा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उधना से चलकर छपरा जाने वाली सुविधा स्पेशल ट्रेन नौ घंटे में छिवकी से चलकर वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इतना ही नहीं साढ़े तीन घंटे तक आउटर पर खड़ी रही और एक घंटे फेल हुए इंजन को बदलने में लग गया। परेशान यात्रियों की दास्तां यहीं नहीं खत्म हो जाती। आउटर पर खड़े रहने के दौरान ट्रेन की एसी तक बंद हो गया। इसको लेकर यात्रियों ने कई बार हंगामा किया और रेल अधिकारी चैन की नींद सोते रहे।
विज्ञापन

एक तरफ रेल मंत्रालय ट्रेनों को समय से चलाने का दावा कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर ट्रेनें 125 किलोमीटर का सफर नौ घंटे में पूरा कर रही हैं। उधना-छपरा सुविधा स्पेशल के यात्रियाें के लिए यह रेल सफर कभी न भूलने वाला रहा। ट्रेन सोमवार की दोपहर 12 बजे छिवकी से चली और मंगलवार की भोर चार बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। वहां लगभग साढ़े तीन घंटे खड़ी होने के बाद 7:35 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ली गई।
ट्रेन के देरी से चलने व आउटर पर ट्रेन को खड़ा रखने की वजह से यात्रियों ने कई बार हंगामा किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यात्रियाें ने एसी तक बंद करने की शिकायत की। समस्या यहीं समाप्त नहीं हुई कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। यहां से ट्रेन के प्रस्थान करने में दो घंटे लग गए। ट्रेन 9:35 बजे रवाना हुई। प्लेटफार्म पर भी यात्रियों ने कई बार शोर-शराबा किया। सीपीआरओ उत्तर रेलवे दीपक कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

वाराणसी पहुंची ओखा-द्वारिका एक्सप्रेस के एस-5 में पंखा नहीं चल रहा था। कई बार प्रसारण के बाद भी कोई टीएलआई स्टाफ नहीं आया। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा किया और कई बार चेन पुलिंग की। इसी प्रकार चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एसी खराब की सूचना प्रसारित होती रही। इसकी वजह से यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें