फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में महिला पर फेंका तेजाब-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां (मिर्जापुर)। बंधवां गांव में मंगलवार सुबह चुनाव की रंजिश में घर के बाहर स्थित शौचालय में महिला पर तेजाब उड़ेल दिया गया। इससे महिला की पीठ का हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पड़ोस की महिला और उसके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

35 वर्षीय रीना देवी सुबह पांच बजे घर के बाहर शौचालय में गई थी। तभी तेजाब फेंका गया। उसकी चीख सुनकर घर वाले जब तक पहुंचे हमलावर भाग चुका था। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के युवक ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश में यह हरकत की है। उसकी मां ने डंडे से शौचालय के ऊपर लगे शेड को हटाया और उसके पुत्र ने तेजाब फेंका है। युवक ने इससे पहले भी शौचालय में चिट्ठी आदि फेंकी थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। 24 अप्रैल को पुलिस ने थाने पर बुलाया पर कोई कार्रवाई नहीं की। रीना के पति गिरीश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पहले ही आरोपित युवक पर कार्रवाई की होती तो आज यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें