हरहुआ/ राजातालाब। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ मिठाइयां बांटीं, वहीं ओमप्रकाश का पुतला भी फूंका गया।
कानूडीह गांव में उदय राजभर के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े बजाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत किया गया। मिठाइयां भी बांटी गईं। कहा गया कि समाज के नाम पर ओमप्रकाश ने अपना और अपने परिवार का ही भला किया। प्रकाश राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। इस मौके पर राजेश राजभर, छेदी राजभर और मंगरू राजभर शामिल रहे।
ऐढ़े में ग्राम प्रधान पदुम पांडेय की अगुवाई में हुई बैठक में कहा गया कि सरकार ने फैसला देर से लिया। सातोमहुआ में हरहुआ मंडल के महामंत्री के नेतृत्व बैठक कर निर्णय का स्वागत किया गया। इस मौके पर पंकज तिवारी, धनंजय सरोज, जयचंद्र मोदनवाल, कैलाश राय, बीडीसी प्यारे लाला चौहान, रघुवर प्रजापति, सूबेदार चौहान, जितेंद्र चौहान, लल्ला चौहान, राजन चौहान मौजूद रहे।
राजातालाब क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार को इसके लिए बधाई दी गई। बैठक में ग्राम विकास मंच के उपेंद्र प्रताप सिंह, राजातालाब मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, नीरज पांडेय, मनीष सिंह, विनोद सिंह, विजय राजभर, विक्रम पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, संजीव सिंह गौतम, प्रेम पटेल, सदानंद सिंह और राजेश राजभर मौजूद रहे।
उधर, पूर्वांचल पब्लिक पार्टी ने सिगरा में ओमप्रकाश का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व राजेश आजाद ने किया। इस मौके पर नीताधर, रेखा श्रीवास्तव, शोभनाथ प्रजापति, उषा श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।