वाराणसी। शिवगंगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठने के लिए यात्रियों की नहीं बल्कि बैग की लाइन लगती है। यह देखकर आप चौंक सकते हैं लेकिन यह नजारा मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर शिवगंगा ट्रेन के समय प्रतिदिन रहता है।
शिवगंगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में जगह पाने के लिए दोपहर से ही यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। घंटों लाइन में खड़ा रहने से बचने के लिए यह तरीका विकसित किया गया है। लोग खुद लाइन में लगने के बजाय अपने बैग रख देते हैं। इसके बाद यात्री आराम से सीट पर बैठ जाते हैं। ट्रेन प्लेटफार्म पर लगते ही बैग के हिसाब से सीट ले लेते हैं।