फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के बूंदाबांदी से लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शनिवार आधी रात के बाद आंधी के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन मौसम में बदलाव से किसान परेशान हैं। गेहूं की फसल की कटाई का समय होने के कारण उन्हें परेशानी हो सकती है। रविवार सुबह भी बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप खिली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम बदलता रहा। आधी रात के बाद बनारस और आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे रविवार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार का अधिकतम तापमान 36.1 तो रविवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम 24.1 से लुढ़ककर 22.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव पूर्वी यूपी पर भी पड़ रहा है, इसी वजह से बूंदाबांदी हो रही है। सोमवार तक मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना है। मंगलवार से मौसम बदल सकता है।
तेज हवा और पानी से गेहूं और आम की फसलों को खतरा
जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने कहा कि इस समय गेहूं की कटाई चल रही है। ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट मंगाई जा रही है। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि आम का आफ ईयर (अफलक वर्ष) है। बौर खत्म हो गया है और छोटे छोटे फल बनने लगे हैं। यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो आम की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें