फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर क्षेत्र में सरेराह पुलिस द्वारा पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फूलपुर थाना अंतर्गत देवजी गांव में पुलिस द्वारा सब्जी विक्रेता की सरेराह लातघूसों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ट्विटर पर वीडियो के साथ मिली शिकायत का संज्ञान लेते हुए आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने सीओ पिंडरा अनिल राय को जांच के निर्देश देकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

एडवोकेट जयकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी और आईजी रेंज को शनिवार की रात 11:40 बजे वीडियो ट्वीट किया। बताया कि फूलपुर थाना के देवजी गांव में सरेराह सब्जी विक्रेता को घेर कर पुलिसकर्मी पीट रहे हैं। आईजी रेंज के निर्देश पर वाराणसी पुलिस की ओर से बताया गया कि सीओ पिंडरा जांच कर रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें