फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निखरेगा बाबा का धाम, आश्चर्य हुआ देखकर: श्रीश्री रविशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सोमवार को काशी पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर शाम के समय काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। करीब एक घंटे उन्होंने बाबा के परिसर में बिताया। उन्होंने धाम का निरीक्षण किया और कहा कि आश्चर्य हो रहा है। अब लग रहा है बाबा का धाम निखरेगा।
विज्ञापन

श्रीश्री पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे। मंदिर के अर्चक श्रीकांत मिश्र ने उन्हें दर्शन पूजन करवाया और मंदिर की ओर से प्रसाद व अंग वस्त्रम भेंट किया। इसके बाद वह नीलकंठ स्थित भारत माता मंदिर के पास छप्पन विनायक में प्रमोद विनायक के दर्शन करते हुए आगे बढे़। कॉरिडोर देखकर वह काफी प्रभावित हुए और मंदिर के मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह से कॉरिडोर के मंदिरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद जोड़ेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया। कॉरिडोर के कई अन्य मंदिरों को देखने के बाद वह नीलकंठ गली से आगे बढे़ और सभी विग्रहों का दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि आश्चर्य हो रहा है इतने सारे मंदिर घरों में से निकले हैं। निर्माण के बाद बाबा की यह नगरी बहुत ही सुंदर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें