वाराणसी। अर्दली बाजार व्यापार मंडल, विभिन्न राजनैतिक पार्टियां व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पुलवामा की घटना को लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा निकाला। सांकेतिक पुतले को विभिन्न मार्ग से घसीटते हुए अर्दली बाजार तिराहे तक ले आया गया और वहां फांसी पर लटका दिया। लटकते पुतले को लोगों ने जूते चप्पल से पीटा। जुलूस में मुख्तार खान, मोहन बदलानी, रमेश बधावन, शेख इकबालुद्दीन, बिनोद सिंह, राकेश गुप्ता, विनोद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव जुगनू, राम जी चौधरी, दीपक गोंड़, नीरज सिंह, शरवार खान, गुड्डू खान, मनीष गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, शिवाजी सिंह, राजकुमार आहूजा, मनोज रावत, संजय विश्वकर्मा, अनूप बदलानी, राजेश चौधरी ने पड़ोसी देश के खिलाफ जमकर नारे लगाए। अंत में सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेवापुरी के भीषमपुर स्थित तखु की बौली बाजार में शनिवार को स्थानीय जनता ने कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें रवींद्र सिंह, बबलू राजन सिंह, निर्मल सिंह, पिंटू सिंह, अभिषेक सिंह, पप्पू दूबे, श्याम लाल गुप्ता, नवनीत सिंह, रोहित सिंह, संतोष सिंह, रिंकू, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।