फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहीद सीआरपीएफ जवानों को महिलाओं ने नम आंखाें से श्रद्धांजलि दी। नई सुबह एक उम्मीद संस्था की ओर से शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों और महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष ममता मौर्या, खुशबू, शशि पांडे, मंजू, निशा यादव, रितु मोदनवाला, शिखा केसरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महेश्वरी कला संस्कृति की ओर से महमूरगंज स्थित महेश्वरी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें गौरव राठी ने कहा कि यह पाकिस्तान की कायराना हरकत है। अध्यक्ष ऋतु धूत ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा पाठ किया। इस अवसर पर गौरी शंकर, मालती देवी, वरुण, रेखा सोमानी, गिरिराज कोठारी, श्रवण करवा, राजेश आदि मौजूद रहीं।
रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से सिगरा स्थित शहीद उद्यान में अमर जवान की प्रतिमा के सामने कश्मीर में शहीद बहादुर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव पवन सिंह, संजय गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सुनील त्रिपाठी, नवीन जैन, मुकुंद लाल आदि मौजूद रहे। वहीं, बाल गृह शिशु नदेसर में बच्चों ने शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। समन्वयक यहुशाफत शाहपुरी ने कहा कि देश शहीद परिवारों के साथ है। कार्यक्रम में गुंजा, जसवंत, अनिल, रोमा, मौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें