फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल, तीन ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर मंगलवार को भदोही और मोढ़ स्टेशन के बीच मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे मेन लाइन पर मालगाड़ी के ठहर जाने से तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। इन ट्रेनों ने दो घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। तकरीबन ढाई घंटे बाद दादर एक्सप्रेस के इंजन से मालगाड़ी को लूप लाइन पर लाया गया, तब रेल यातायात बहाल हो सका। इस दौरान ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री गर्मी और उमस से बेहाल रहे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बासन से वाराणसी जा रही मालगाड़ी का इंजन सुबह 10:24 बजे मोढ़ और भदोही स्टेशन के मध्य फेल हो गया। इसके चलते लोकमान्य तिलक टर्मिनल से वाराणसी जा रही दादर एक्सप्रेस को मोढ़ स्टेशन, बुंदेलखंड एक्सप्रेस को सुरियावां और इंटरसिटी को जंघई स्टेशन पर रोका गया। करीब दो घंटे तक ये ट्रेनें खड़ी रहीं। इस बीच दादर एक्सप्रेस के इंजन से मालगाड़ी को भदोही स्टेशन के लूप लाइन पर लाया गया तब यातायात बहाल हो पाया। 10:24 बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हुआ लेकिन 12:30 बजे तक कोई ट्रेन नहीं थीं। रूट तो चार घंटे बाधित रहा, लेकिन ट्रेनों का परिचालन लगभग ढाई घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान मोढ़, सुरियावां और जंघई स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के यात्री परेशान हो गए। उमस और गर्मी से बेहाल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मोढ़ स्टेशन अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने कहा कि मालगाड़ी का इंजन फेल होने से ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मेन लाइन से मालगाड़ी को हटाने के बाद ये ट्रेनें रवाना की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें