फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता से समृद्ध होगा देश और समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा सोमवार को आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्त ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि यह कार्य अपने परिवार से शुरू कर गांव और फिर उपकेंद्र को स्वच्छ रखते हुए सभी को जागरूक करें। जब व्यक्ति स्वच्छ रहेगा, तभी स्वस्थ होगा। इसी तरह पूरा गांव स्वस्थ रहेगा और देश भी स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने एएनएम, एलएचवी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जागरूक करने पर बल दिया। अधीक्षक ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वच्छता से समृद्धि तक’ का नारा दिया। स्वच्छ दृष्टिकोण, स्वच्छ आदतें, स्वस्थ जीवनशैली पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता के साथ हम सभी को स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा श्अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विमल कुमार, उमेश दुबे, शीतला प्रसाद, सर्वेश मौर्य, रामनयन और कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें