भदोही। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को मुल्ला तालाब स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। बैठक में छह महीने से कार्यकर्ताओं का वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई गई। संरक्षक जय कुमार सिंह ने कहा कि कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द मानदेय का भुगतान नहीं करता तो आंदोलन किया जाएगा। संरक्षक ने कहा कि जनपद में लगभग 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह महीने से मानदेय नहीं दिया गया। नया वित्त वर्ष शुरू होने के बाद भी अभी तक मानदेय के बारे में प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। तय हुआ कि 10 अप्रैल तक मानदेय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेमलता सिंह, राजकुमारी सिंह, रेखा मौर्या, साधना तिवारी, शकुंतला देवी, अंजना मौर्या, रिंकू पांडेय, सुदामा देवी, नीलम सिंह, पार्वती दूबे आदि मौजूद रहीं।