फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली आते ही शुरू हो जाती है खाद्य विभाग की छापेमारी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। साल भर भले ही कोई कार्रवाई न हो लेकिन होली का त्यौहार आते ही प्रशासन की सतर्कता तेज हो जाती है। अफसरों की ओर से मिलावटखोरों के अभियान चलाने का निर्देश जारी होता है और खाद्य विभाग की टीम मिठाई की दुकानों पर दौड़ने लगती है। खाद्य एवं औषषि प्रशासन विभाग ने पिछले पंद्रह दिनों में विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर 70 खाद्य पदार्थों के सैंपल एवं 60 खाद्य पदार्थों के सर्विलांस सैंपल लिए गए। वहीं इस पंद्रह दिनों की कार्रवाई से इतर पिछले छह महीने में तकरीबन सौ खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। ग्यारह मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले पंद्रह दिनों के दौरान हुई कार्रवाई में खाद्य विभाग ने सरसों का तेल, वनस्पति घी, पनीर, मैदा, जलेबी, बूंदी लड्डू, बेसन, बर्फी, हल्दी पाउडर, दूध, छेना मिठाई, जीरा पाउडर, नमकीन, सेवड़ा, मसूर दाल, मिर्च पाउडर, पापड़, गुजिया, रेडबुल एनर्जी ड्रिंक, हरी मटर, गाजर, अमरूद, सेब, शिमला मिर्च, संतरा आदि की जांच के लिए सैंपल लिया गया। शिवपुर, नवलपुर बसहीं, खोवा गली चौक, मैदागिन, लक्सा, कपसठी, पैगंबरपुर आदि इलाकों में जांच की गई। इन सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ और आगरा भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित सामग्री बेचने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। खाद्य एवं औषणि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि विभाग की ओर से पूरे साल कार्रवाई होती है लेकिन त्यौहारों पर विशेष अभियान चलाया जाता है। प्रयास किया जाता है कि दुकानों पर मिलावटी सामान न बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें