फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल 100 साल का हो जाएगा आईआईटी बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू फरवरी 2019 में 100 साल का हो जाएगा। इसको लेकर शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह फरवरी 2019 में बसंत पंचमी के दिन मनाया जाएगा लेकिन इसके पहले इस साल 22 फरवरी से शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ हो रहा है। इसके तहत अलग-अलग विभागों का पुरातन छात्र सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

संस्थान के विभिन्न घटकों में पहला बेनारस इंजीनियरिंग कॉलेज (बेंको) सन 1919 में स्थापित किया गया था। इसके बाद फ ार्मेसी विभाग, फिर खनन और धातु विज्ञान के कॉलेज का शिक्षण भी साथ में जोड़ा गया। संस्थान में शताब्दी समारोह के मौके पर वर्तमान गतिविधियों की पूर्ण रूपरेखा बनाकर भविष्य की योजनाओं को भी अमली जामा पहनाने की तैयारी चल रही है। शताब्दी समारोह समिति के चेयरमैन प्रो. आरके मिश्रा, संयोजक प्रो. केके पाठक ने बताया कि शताब्दी समारोह का शुभारंभ 22 फ रवरी को शाम तीन बजे से स्वतंत्रता भवन में सांस्कृतिक समारोह के साथ होगा। समारोह का मुख्य आकर्षण 1968 बैच के पूर्व छात्रों की उपस्थिति होगी। छात्र 21 फ रवरी से 25 फ रवरी तक अपने स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह में शामिल होंगे। बताया कि वर्ष 2020 की बसंत पंचमी में शताब्दी समारोह का भव्य समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें