फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में खुलेगा पांच सौ बेड का अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में देश के प्रतिष्ठित उद्यमियों ने पीएम के संसदीय क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन के लिए दिल खोलकर निवेश करने की घोषणा की है। इससे न सिर्फ पर्यटन और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार और विकास के पथ पर भी बनारस आगे होगा। उद्यमी नीरा वाडिया ने काशी में पांच सौ बेड के अस्पताल के लिए 650 करोड़ निवेश करने की घोषणा की है। इससे उद्यमी और कारोबारी खुश हैं कि अब वाराणसी सहित पूर्वांचल में बड़े उद्यमियों ने कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

वहीं, पर्यटन के लिहाज से विंध्याचल और वाराणसी को केंद्र बनाया जाएगा। महिंद्रा ने दोनों शहरों के बीच 200 रिसॉर्ट खोलने का वादा किया है। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा टाटा की आईटी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की एक नई शाखा काशी में खुलेगी। वहीं, मुकेश अंबानी ने नमामि गंगे के तहत गंगा सफाई के लिए निवेश का भरोसा दिलाया है। समिट में शामिल होने गए उद्यमी राजेश कुमार भाटिया का कहना है कि इन प्रतिष्ठित उद्यमियों ने पूर्वांचल सहित वाराणसी को एक नई उम्मीद दी है।
उद्योग और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट ने उद्योग जगत में उम्मीद जगाई है। समिट में मल्टीनेशनल कंपनियों की भागीदारी और बड़े स्तर पर निवेश करने के फैसले को वाराणसी सहित पूर्वांचल केकारोबारी सकारात्मक कदम मान रहे हैं। लंबे समय से सुरक्षा, संसाधन की कमी और सरकारी मशीनरी की उपेक्षा के चलते पलायन कर रहे यहां के उद्यमियों को लग रहा है कि अब प्रदेश में उद्योग क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। साथ ही, दम तोड़ रहे कारोबार को नई ऊंचाई मिलेगी। इससे पर्यटन, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा और पूर्वांचल विकास की ओर बढ़ेगा। उद्यमियों एवं कारोबारियों का कहना है कि यह समिट सिर्फ कागजों तक नहीं होनी चाहिए इसे धरातल पर लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें