फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ट्रेनों में एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आम बजट में रेलयात्रियों की सुरक्षा और उसके डिजिटलाइजेशन पर ज्यादा फोकस किया गया है। स्टेशनों और ट्रेन की बोगियों में एक बार फिर सीसीटीवी कैमरे लगाने और बोगियों में वाई-फाई सुविधा प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसका सीधा असर यात्री खासकर महिला सुरक्षा पर देखने को मिलेगा। वहीं एलएचबी कोच का उत्पादन बढ़ाने और ट्रेनों में इसे लगाए जाने पर जोर दिया गया। ऐसे में रेल दुर्घटनाओं के दौरान जान-माल के ज्यादा नुकसान को रोका जा सकेगा।व्यस्त रूटों पर अनारक्षित समपारों को समाप्त करना और खराब ट्रैक को बदलने को लेकर भी सरकार गंभीर दिखी।
विज्ञापन

पिछले साल हुई एक के बाद एक रेल दुर्घटनाओं का असर रेल बजट पर दिखा। ट्रेनों में ज्यादा से ज्यादा एलएचबी कोच लगाने को लेकर भी रेल बजट में प्रयास दिख रहा है। वहीं ट्रेन के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर ऑन लाइन टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए भी बजट में घोषणा की गई। 600 स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधायुक्तकिया जाएगा। ऐसे सभी स्टेशनों जहां यात्रियों का फुटफाल 25 हजार से ऊपर है स्वचालित सिढ़ी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें