फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतगंज वार्ड के पार्षद के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के वार्ड नंबर 28 चेतगंज के पार्षद के लिए मंगलवार को सुबह 7:30 बजे से शाम पांच बजे तक तीन मतदान केंद्रों के नौ बूथों पर मतदान होगा। पार्षद पद के लिए पांच प्रत्याशी हैं और 9,447 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ चेतगंज की मॉनीटरिंग में इंस्पेक्टर चेतगंज, तीन दरोगा, 45 कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी रहे अनिल श्रीवास्तव की मौत के कारण चेतगंज वार्ड का चुनाव निरस्त कर दिया गया था। अब चेतगंज वार्ड से पार्षद पद के लिए कांग्रेस से अनिल श्रीवास्तव की बेटी अंकिता श्रीवास्तव, सपा से दीपू यादव, भाजपा से शंकर, बसपा से अनिल और निर्दल मनीष मिश्रा मैदान में हैं। चुनाव के लिए एक सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मतदान के बाद ईवीएम सील कर पुलिस और पीएसी की देखरेख में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में रखी जाएगी। एडीएम प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि 28 दिसंबर को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दिन कार्यालय परिसर में कोई वाहन नहीं खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें