फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष्पीठ पर स्वरूपानंद के अभिषेक पर परिषद की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद की कार्यकारिणी की मंगलवार को रवींद्रपुरी में हुई बैठक ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के अभिषेक को उचित ठहराया गया। कहा गया कि भारत धर्म महामंडल के एक धड़े की ओर से उठाए गए इस कदम से सनातन धर्म की रक्षा होगी। इससे उच्च न्यायलय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में सनातन धर्म के गौरवशाली परंपरा का पालन होगा।
विज्ञापन

परिषद के पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि देश के सबसे वरिष्ठ आचार्य दंडी स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के पद पर अभिषेक सनातन धर्म का अभिषेक है। परमहंसी गंगा आश्रम (एमपी)में अभिषेक समारोह कराने वाले महामंडल के पदाधिकारी, सदस्यों की सराहना की गई। इस बैठक में पं. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, बालेश्वर तिवारी, श्रीनिवास उपाध्याय, श्रीप्रकाश पांडेय, श्रीप्रकाश दुबे, राम नजर पांडेय, डा. नित्यानंद मिश्रा, डा. कमलेश कुमार त्रिपाठी, मुक्तेश्वर दुबे उपस्थित थे। हुई। संचालन डा. गिरीश चंद्र तिवारी ने किया। अध्यक्षता पं. पारसनाथ उपाध्याय ने की। धन्यवाद यतींद्र नाथ चतुर्वेदी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें