फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से समतल कर दिया तालाब का भीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के कलिका बाजार स्थित सिद्धपीठ मां कलिका जी के नाम से कपसेठी वाया बाबतपुर फोर लेन के पास आराजी नंबर 31 रकबा 0.64 हेक्टेयर और आराजी नंबर 32 रकबा 0. 825 हेक्टेयर तालाब का भीटा राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस भूमि को कुछ दबंगों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से साठगांठ कर जेसीबी से भीटे की भूमि काटकर समतल कर खेत बना दिया है। इस मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम राजातालाब के निर्देश पर कपसेठी पुलिस ने अवैध ढंग से हो रहे कार्य को रोकवा दिया है। किन्तु दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

इस मामले में हरिभानपुर के पूर्व प्रधान शिवबंश सिंह, बालमुकुंद सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील तथा समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। आरोप है राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आरोपियों की मदद कर रहे हैं। थानाध्यक्ष कपसेठी अभय सिंह ने बताया कि पूर्व में पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर जांच पड़ताल की गई तो लोगों ने बताया कि कुछ किसानों की भूमि भीटे के बगल में है जिसे आपस में लोग समझ लेंगे। इस बात पर पुलिस वापस लौट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें