फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। पीसीएफ के जिला प्रबंधंक शशिकांत भारती ने सोमवार को क्षेत्र के खड़ान स्थित क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने तैनात कर्मचारियों को किसानों के उपज की खरीद और उपज का मूल्य देने में किसी प्रकार की कोताही बरतने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। समाजसेवी अंजनी सिंह द्वारा प्रबंधक को गोदाम न होने पर भंडारण की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

धानापुर विकास खंड के खड़ान गांव में गेहूं क्रय केन्द्र खोलने के लिए क्षेत्रीय किसानों द्वारा लंबे समय से मांग किया जाता रहा। विगत एक माह पहले पीसीएफ द्वारा सहकारी समिति पर गेहूं क्रय केन्द्र का स्थापना किया गया है। सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे पीसीएफ के जिला प्रबंधक शशिकांत भारती ने बताया कि क्रय केन्द्र के माध्यम से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों को उनकी उपज का सही मुल्य मिलेगा और वह आसानी से अपनी उपज को बेच सकते है। बताया कि क्रय केन्द्र पर स्टॉक रूम न होने के किसानों के खरीदे गए गेहूं खुले आसमान के नीचे होने से खराब होने की संभावना है। कहा कि धान की खरीददारी होने से पहले गोदाम का निर्माण हो जाता तो क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों को अपनी फसल बेचने की सुविधा मिलती। समाजसेवी अंजनी सिंह ने कहा कि जल्द ही वह सांसद और स्थानीय विधायक से मिलकर उक्त क्रय केन्द्र पर गोदाम बनाने के लिए पहल करेंगे। इस दौरान वासुदेव यादव, पूर्व प्रधान अवधेश यादव, सर्वजीत सिंह, बचाऊ सिंह, रिन्कू सिंह, सोनू सिंह, अखिलेश सिंह, विकास सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें