फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने सोमवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आकस्मिक कक्ष, सर्जन कक्ष, आयुर्वेद विभाग, औषधि भंडार, हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष, अल्ट्रासाउंड और जनरल वार्ड की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएम को हर जगह गंदगी नजर आई।
विज्ञापन

कारण पूछने पर सीएमएस ने बताया कि बजट नहीं होने से सफाई कर्मचारियों को धन का भुगतान नहीं हो सका है। इससे कर्मचारी कई दिनों से काम पर नहीं आ रहे हैं। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज की सुई उपलब्ध नहीं होने पर सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई कहा कि सुई के लिए तत्काल रिपोर्ट दें ताकि शासन को भेजकर इसकी मांग की जा सके। डीएम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से इस मामले की शिकायत करने की भी बात कही। स्टोर रूम का निरीक्षण करने के दौरान सीएमएस को निर्देश दिया कि दवाओं की उपलब्धता कम होने लगे तभी दवाओं की मांग कर लें। दो मरीजों ने डीएम से बाहर से दवा और जांच लिखे जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल आरोपी चिकित्सक को तलब किया और कड़ी चेतावनी दी। महिला प्रसव कक्ष में निरीक्षण के दौरान मई माह में प्रसव व नसबंदी के बारे में जानकारी ली। महिला चिकित्सक डा. उर्मिला सिंह ने बताया कि मई माह में 42 प्रसव व दो नसबंदी हुई है। डीएम ने सीएमओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया और कहा कि जिला चिकित्सलय सहित सरकारी अस्पतालों में जो आवश्यकताएं हैं उनकी रिपार्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान सीएमओ डा. पीके मिश्र, सीएमएस डा. यूपी द्विवेदी, डा. उर्मिला, डा. मोनिका आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें