फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट से पहले वाराणसी में 12 राज्यों के डेढ़ हजार सीए करेंगे मंथन

Sun, 22 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 12 राज्यों के सीए जीएसटी और विमुद्रीकरण पर करेंगे चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ  चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ  इंडिया (आईसीएआई) की ओर से 28 और 29 जनवरी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय सम्मलेन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

आम बजट पेश होने से पहले इसमें 12 राज्यों के डेढ़ हजार चार्टेड एकाउंटेंट्स विमुद्रीकरण, एजीएसटी, आयकर और फारेंसिक ऑडिट पर मंथन करेंगे। उद्घाटन आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम देव राजरेड्डी करेंगे।
वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार द्विवेदी समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मलेन को आठ सत्रों में बांटा गया है, जिसमे तीन सत्रों में जीएसटी के नियमों के बारे में उसके पंजीकरण, भुगतान, तथा रिटर्न फाइलिंग तथा कारोबार व व्यवसाय पर प्रभाव की चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रस्तावित जीएसटी प्रावधानों में लगातार बदलावों पर संगठन नजर रखे हुए है।
इसे जन जन तक पहुंचाने का प्रयास आईसीएआई करेगा।
उन्होंने  बताया कि आईसीएआई जीएसटी के प्रावधानों को सरल और सहज रूप में लोगों तक पहुंचाने के साथ ही आमलोगों में कराधान (टैक्सेशन) के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू करेगा।
सम्मलेन में इनडायरेक्ट टैक्स कमेटी के अध्यक्ष मधुकर हीरगंगे, केपीएमजी भावना दोषी, आईआरएस सुशील सोलंकी समेत कई विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें