रोहनिया, मिर्जामुराद, राजातालाब और लंका, रामनगर थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिस दिन घटनाएं नहीं हुई हो। मौत और गंभीर रूप से घायल वालों की संख्या कम नहीं हो रही है।
जून माह में चोरी
- 1 जून को शिवपुर के परमानंदपुर में सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार के घर चोरी।
- 2 जून को शिवपुर के तरना भरलाई में जितेंद्र सिंह, दीपक सिंह के घर चोरी।
- 3 जून को लंका थाना के बजरंग नगर कॉलोनी में शिक्षक दुर्गेश सिंह के मकान में चोरी।
- 7 जून को शिवपुर में चार स्थानों पर चोरी। मीरापुर बसहीं में डिप्टी मैनेजर अजीत कृष्णन, किराएदार प्रो. मनोज कुमार, हरहुआ डीह में सुरेंद्र मिश्रा के घर चोरी।
- 8 जून को लालपुर-पांडेयपुर के लमही में जितेंद्र सरोजा के घर चोरी।
- 10 जून को चौक क्षेत्र में पियरी चौकी के पीछे रवि प्रकाश, पवन जायसवाल के घर चोरी।
- 12 जून को शिवपुर के परमानंदपुर में शिक्षक प्रियव्रत सिंह के मकान में चोरी।
- 14 जून को मंडुवाडीह के शिवदासपुर में चार मकानों में चोरी।
- 15 जून को मंडुवाडीह, सारनाथ थाना क्षेत्र में चोरों ने छह जगह ताले चटकाए।
- 18 जून को सारनाथ क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में चोरी।
- 19 जून को चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में दुर्गा मंदिर से आभूषण चोरी।
- 20 जून को शिवपुर थाना क्षेत्र के देवपुरम कॉलोनी में शिक्षक आलोक सिंह, सेना जवान रंजन सिंह, हटिया में चोरी।
क्या बोले अधिकारी
संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं। जेल से छूटकर आए चोरी के आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखें। राजपत्रित अधिकारियों को भी कहा गया है कि जांच में किसी तरह की लापरवाही न हो।
- मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त