फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए विज्ञान के 15 मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और जिला विज्ञान क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। विभिन्न विषयों पर 78 कॉलेजों के 160 मॉडलों में से 15 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। सत्यम सेन का कृषि सुरक्षा पर आधारित मॉडल अव्वल रहा। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने क्वींस कॉलेज को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया। जिसके लिए धनसंग्रह की शुरुआत की गई। इस कड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. रामानंद दीक्षित ने 5101 रुपये और प्रधानाचार्य ने 11 हजार रुपये देकर इसकी शुरुआत की। इसके साथ ही विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र प्रीतम शर्मा को स्वचालित रोबोट के निर्माण के लिए 55100 रुपये दिए गए। 15 चयनित मॉडलों के विजेताओं को स्वर्ण पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर अशोक तिवारी, सीडीओ हिमांशु नागपाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह और प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। मेयर ने कहा कि देश को विश्वगुरु बनने की दिशा में यह बेहतर कदम है। सीडीओ ने कहा कि जीवन में हर चीज के पीछे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होना जरूरी है। इस मौके पर डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. प्रभाष कुमार झा, डॉ. रामानंद दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें