स्मार्ट सेवाओं से मिलेगी वास्तविक समय की जानकारी
तकनीक के स्तर पर भी ये बस स्टॉप पूरी तरह स्मार्ट होंगे। यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की वास्तविक समय की जानकारी डिजिटल डिस्प्ले पर उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बसों के आने-जाने का सटीक समय पता चल सकेगा। डिस्प्ले पर तापमान, दिनांक और अन्य आवश्यक सूचनाएं भी प्रदर्शित की जाएंगी।
डिजिटल विज्ञापनों के माध्यम से अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित किया जाएगा। वहीं, ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बस स्टॉप पर आपातकालीन सूचना प्रणाली स्थापित की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रस्तावित मॉडर्न बस क्यू शेल्टर के स्थान
- इंग्लिशिया लाइन (काशी विद्यापीठ गेट संख्या-2)
- कचहरी चौराहा (अंबेडकर चौराहे के पास)
- बस अड्डे के सामने (लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे)
- आचार्य रामचंद्र शुक्ल क्रॉसिंग
- रविंद्रपुरी
- मैदागिन क्रॉसिंग (टाउन हॉल के पास)
- भेलूपुर (जलकल कार्यालय के पास)
- हवेलिया चौराहा
- सारनाथ चौराहा
- रामनगर (डोमरी रोड)
- बनारस स्टेशन रोड
- नमो घाट रोड (पुलिस चौकी के पास)
- टीएफसी के सामने, बड़ा लालपुर
- फातमान रोड
- रथयात्रा-कमच्छा रोड तथा सिगरा (स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास)