फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की गोद खाली कर गए खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा की गोद खाली कर गए खनन माफिया
विज्ञापन

ज्ञानपुर। प्रशासन के तमाम दावों और रोक के बावजूद खनन माफिया गंगा में बालू खनन कर ले रहे हैं। पिछले दिनों रामपुर गंगा घाट पर पुलिस की छापेमारी में दो बालू लदे दो ट्रैक्टरों की बरामदगी और गुलौरी घाट पर ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प से इस बात की आशंकाओं को बल मिल गया। दूसरी तरफ जिला प्रशासन बालू खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के दावे के साथ तीन घाटों पर डंप पड़े बालू की नीलामी कराने की तैयारी में जुटा है।
भदोही जिले में सीतामढ़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर बेतरतीब खनन के अलावा इब्राहिमपुर, गुलौरी, रामपुर, भोगांव आदि घाटों पर बालू खनन का पट्टा दिया जाता है। पिछले तकरीबन छह महीने से सख्ती बरते जाने से जिले के गंगा घाटों पर अवैध बालू खनन बंद चल रहा है। लेकिन, इसके बावजूद चोरी छिपे खनन होने की सूचनाएं भी गाहे-बगाहे सामने आ जाती हैं। तकरीबन 10 दिनों पहले रामपुर गंगा घाट पर पुलिस और पीएसी की छापेमारी में दो ट्रैक्टरों पर अवैध बालू पकड़ा गया था। इससे पूर्व गुलौरी घाट पर यूपी-100 की पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प के मूल में बालू खनन का मामला ही था। हालांकि असलियत सामने नहीं आ सकी। पिछले तीन महीने के दौरान खनन को लेकर गोपीगंज थाने की पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक केस अप्रैल में और दूसरा मई में दर्ज किया गया। इस बीच बालू खनन में लंबे समय से सीज किए गए जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य उपकरण रिलीज कर दिए गए। अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव का कहना है कि खनन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इधर कई महीने से पट्टा भी नहीं किया गया है। इब्राहिमपुर घाट से नीलाम किए गए 5000 घनमीटर बालू का ही उठान हो रहा है। गंगा के तीन और घाटों पर डंप पड़े बालू की भी जल्द ही नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों पर डंप पड़ा है हजारों घन मीटर बालू
सीतामढ़ी। तकरीबन छह महीने पहले तक सीतामढ़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर बालू खनन जोरों पर हो रहा था। इस दौरान सैकड़ों ट्रक बालू रोज निकल जाते थे। लेकिन, जब से खनन बंद हुआ है तब से घाटों पर हजारों घन मीटर बालू डंप पड़ा है। अवैध खनन के नाम पर पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी, जिन लोगों ने बालू ठेकेदारों को बालू डंप करने के लिए अपनी जमीन किराए पर दी थी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में 30 से 35 ठेकेदार बालू खनन कराते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें