फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बहाने के विवाद में मारपीट और फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। शुद्धीपुर में गुरुवार को वाहनों की सर्विसिंग का पानी बहाने के विवाद में मारपीट और पथराव के बाद हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग में गैस सिलिंडर लेकर जा रहे युवक को गोली लग गई। उसे शिवपुर स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण को लेकर एक पक्ष के रामाश्रय सिंह की तहरीर पर दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धीपुर में बाईपास पर रामाश्रय सिंह की टाइल्स और छड़ की दुकान है। बगल में राजू यादव सर्विस सेंटर है जहां वाहनों की सर्विसिंग होता है। सर्विसिंग का पानी बहाने को लेकर राजू यादव और रामाश्रय सिंह में एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। सर्विस सेंटर पर मोनू सोनकर भी काम करता है। गुरुवार को मोनू सर्विस सेंटर पर सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोनू की रामाश्रय सिंह के कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर सोनकर बस्ती के लोग मौके पर आए और मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। मारपीट में एक पक्ष के जितेंद्र गुप्ता (32), पप्पू खां (30), रामाश्रय सिंह (45) घायल हो गए। बताया जाता है इस दौरान तमंचे से हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान गैस सिलिंडर लेकर जा रहा पंचक्रोशी रोड सोनकर बस्ती निवासी रितेश सोनकर (35) घायल हो गया। घायलावस्था में उसे शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार गोली निकाल दी गई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें