फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही विस्फोट- तीन-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। रोटहां विस्फोट में गिरफ्तार पटाखा कारोबारी कलियर मंसूरी से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घंटों पूछताछ की। इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कहां से और किन परिस्थितियों में रोटहां आया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को पूरी रात कई स्थानों पर छापेमारी की। आधी रात में पटाखा कारोबारी के घर की तलाशी लेने के साथ ही उसके घरवालों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

रोटहां विस्फोट पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। घटना के दो दिन बाद भी जांच एजेंसियां केवल हवा में ही तीर मारती दिख रहीं हैं। रविवार को गिरफ्तार पटाखा कारोबारी कलियर मंसूरी से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घंटों पूछताछ की । इसके बाद पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर घटना के सबूत तलाशने का प्रयास किया। रात करीब 12 बजे के आसपास पुलिस घटनास्थल पर फिर पहुंची और काफी देर तक छानबीन करती रही। इसके बाद कलियर के घरवालों से भी पूछताछ की गई। घटना से जुड़े सुराग की तलाश में क्राइम ब्रांच ने औराई, महाराजगंज से लेकर भदोही तक के विभिन्न स्थानों पर भी दबिश दी। इस दौरान कई लोगों को उठाया गया और उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक वह केवल पटाखा बनाने की बात कहता रहा और यह बताता रहा कि उसके बेटे ही इस काम के बारे में ज्यादा जानते थे। जिनकी धमाके में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें