वाराणसी। केबल टीवी के मासिक शुल्क में हो चुके बेतहाशा वृद्धि और महंगे रिचार्ज और एडवांस मे पैसे जमा करने के ट्राई के तुगलकी फरमान को लेकर सुबह ए बनारस क्लब की ओर से विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह नियम आम जनता पर बोझ है।
संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में मैदागिन चौराहे पर ट्राई के काले कानून को वापस लेने व केबल टीवी के शुल्क में बेतहाशा वृद्धि को कम करने दी मांग को लेकर उपस्थित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि केबल टीवी में नया नियम व शुल्क में काला कानून लाने की वजह से आज देश के 15 लाख केबल आपरेटर बेरोजगारी व भुखमरी के कगार पर पहुंचने वाले हैं। साथ ही साथ निचले वर्ग के लोग मासिक शुल्क में अत्यधिक इजाफा होने की वजह से मनचाहा चैनल देखने से वंचित होते जा रहे हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि नये नियम के मुताबिक 130 रुपया प्लस जीएसटी मिलाकर 160 रुपया मासिक फ्री एयर चैनल के नाम से अनिवार्यता के रूप में उपभोक्ता से लिया जा रहा है। मगर उसमें उपभोक्ता के मनपसंद का कोई भी चैनल शामिल नहीं है। अगर उपभोक्ता अपने मनपसंद का कोई चैनल चुनता है तो उसे कम से कम मासिक शुल्क 500 से 600 रुपया देने पड़ेंगे। अगर यह नियम वापस नहीं हुआ तो आगे भी आन्छोलन किया जाएगा। कार्यक्त्रस्म मे मुख्य रुप से कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपीवाले, उपाध्यक्ष अनिल केशरी, चन्दशेखर चौघरी, डा. मनोज यादव, पंकज पाठक, सुनील अहमद खान, नत्थूलाल सोनकर, सुरेश सेठ, प्रकाश मौर्या विजय जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।