फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में बढ़ेगा जेनेरिक काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक जनवरी से मरीजों को जेनेरिक दवाएं अधिक से अधिक मिल सकें, इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। एक ओर जहां अस्पताल प्रशासन ने काउंटर बढ़ाए जाने का फैसला लिया है वहीं शनिवार को आईएमएस में चिकित्सकों के साथ बैठक कर चिकित्सा अधीक्षक ने सभी से सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

अस्पताल में एक जनवरी से ब्रांडेड दवा न लिखने का आदेश 21 दिसंबर को जारी हुआ था। इसके माध्यम से आईएमएस से जुड़े विभागों के चिकित्सकों, रेजिडेंट से केवल जेनेरिक दवा लिखने की अपील की गई थी। हालांकि आदेश का पालन कराना अस्पताल प्रशासन के लिए आसान नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पहले भी कई बार इस तरह का प्रयास हो चुका है, लेकिन चिकित्सकों की ओर से कुछ ऐसी दवाइयां भी लिखी जाती है जो अंदर चल रही उमंग और अमृत फार्मेसी पर नहीं मिल पाती हैं और मजबूरी में मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर खरीदना पड़ता है। इधर अस्पताल प्रशासन इस बार इस आदेश को पूरी तरह से लागू कराने में जुट गया है। आईएमएस में शनिवार को हुई बैठक के बाद चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में जेनेरिक दवा के काउंटर बढ़ाए जाएंगे, जिससे कि मरीजों को राहत मिल सके। उमंग, अमृत फार्मेसी के अलावा अस्पताल में हर मंजिल पर चल रहे उमंग फार्मेसी के काउंटरों पर भी जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें