फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए में ब्लड लेने पर अब 200 रुपये कम देने पड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ब्लड बैंक से अब लोगों को 200 रुपये कम दाम पर ब्लड मिलेगा। मंगलवार को आईएमए सभागार में आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय ने इसकी घोषणा की। अब लोगों को 1200 की जगह 1000 रुपये प्रति यूनिट प्रोसेसिंग फीस ही देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय , सचिव डॉ. मनीषा सिंह के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और चिकित्सकीय दायित्वों के साथ ही समाजसेवा के अन्य कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आम जनता के बीच संवादहीनता को दूर करने के साथ ही सभी को सुविधाओं का सुचारू रूप से लाभ दिलाने की बात कही। कहा कि आने वाले दिनों में ब्लड बैंक के दरों का पुर्नमूल्यांकन कर संशोधन का प्रस्ताव भी संबंधित समिति में रखा जाएगा। बताया कि अलग-अलग जगहों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के सामंजस्य बनाने का पूरा प्रयास होगा। सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने ब्लड बैंक और आईएमए सदस्यों के बीच आपसी अनुबंध की बात कही। कहा कि ब्लड बैंक से सिर्फ अधिकृत चिकित्सकों को ही रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा गैर पंजीकृत और दलालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सत्र 2019-20 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. आलोक भारद्वाज का माल्यार्पण कर स्वागत हुआ। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल, डॉ. संजय राय, डॉ. एनपी सिह, डा. अनिल औहरी, डॉ. अशोक कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें