फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे की पूछताछ के तथ्य नेपाल पुलिस से साझा करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के आरोपी राजेंद्र यादव, पवन खुराना और सवीन शाह की 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड रविवार की सुबह 10 बजे खत्म हो गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को शिवपुर पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कर दिया। इस बीच तीनों आरोपियों से शिवपुर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच, एलआईयू, आईबी और एटीएस के अधिकारियों ने पूछताछ की। पूछताछ में सामने आए तथ्यों को विदेश मंत्रालय के साथ ही नेपाल पुलिस से भी जिला पुलिस साझा करेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल की दो और नेपाल की 16 युवतियों को मुक्त कराया गया था। इसके साथ ही गाजीपुर के राजेंद्र यादव, नई दिल्ली के पवन खुराना, काठमांडू के सवीन शाह और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की सुंदरी उर्फ वितिका थापा को गिरफ्तार कर पुलिस शहर ले आई थी। शुक्रवार की सुबह अदालत के आदेश से शिवपुर पुलिस ने राजेंद्र, पवन और सवीन को 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।
पूछताछ में सवीन शाह ने बताया कि वह शिवपुर क्षेत्र निवासी भाजपा नेता जय सिंह उर्फ पप्पू को ही सिर्फ जानता है और उसी के यहां किराए पर फ्लैट लेकर नेपाली युवतियों को रखता था। उसी क्षेत्र में एक-दो फ्लैट और भी किराये पर लिए गए थे। इस सूचना पर पुलिस ने शिवपुर थाना के चांदमारी और नटिनियादाई सहित आसपास के इलाकों में आधा दर्जन स्थानों पर छापामारी की लेकिन कोई खास तथ्य हाथ नहीं लगा। अधिकारियों के अनुसार नेपाली युवतियों को भारत लाने के रूट, उन्हें झांसा देने के तरीके और विदेश भेजने से संबंधित तथ्यों को विदेश मंत्रालय और नेपाल पुलिस के संज्ञान में लाया जाएगा। इस गिरोह से जुड़े सत्यनारायण योगी सहित अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही एक टीम दोबारा नई दिल्ली रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें