फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने सराफा कारोबारी से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भुल्लनपुर पीएसी गेट के समीप स्थित सराफा दुकान के संचालक राजेंद्र सेठ से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में उसके दूर के रिश्तेदार गोपीगंज निवासी विकास सेठ को मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। विकास के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल, दो सिम और 650 रुपये पुलिस ने बरामद किया है। विकास के अनुसार राजेंद्र ने उसकी शादी गलत चाल-चलन वाली युवती से कराई और फिर तलाक कराया। पारिवारिक जीवन बरबाद हो जाने की वजह से वह दुखी रहता था और राजेंद्र से बदला लेने के लिए उसने रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना में 24 जुलाई को राजेंद्र सेठ ने पांच लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने मढ़ौली चौकी इंचार्ज श्रीमननारायण पांडेय के नेतृत्व में एसआई जितेंद्र मौर्या व अजय दूबे की टीम वारदात के खुलासे के लिए गठित की। तफ्तीश शुरू हुई तो सर्विलांस की मदद से सामने आया कि राजेंद्र को इलाहाबाद से भदोही जिले के गोपीगंज स्थित पश्चिम महाल डॉक्टर कॉलोनी निवासी विकास सेठ ने कॉल कर रंगदारी मांगी थी। रविवार को राजेंद्र और उसके परिवार का माहौल भांपने के लिए विकास आया था, इसी दौरान लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि आरोेपी विकास सेठ को अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें