फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा रही गर्मी, सता रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी और उमस ने जनजीवन बेपटरी कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच लोग हांफने लगे। इस दौरान बिजली की अघोषित कटौती ने मुश्किलें और बढ़ाईं। रात हो या दिन, हर दो घंटे में बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही उमस और गर्मी ने जकड़ लिया। सात बजे से ही आसमान से बरसती आग के बीच उमस ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया। दो दिन पूर्व हुई बारिश के चलते उमस में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बुधवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 42 पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी और धूप के चलते सड़कों पर दिन में सन्नाटा सा पसर गया। शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ना शुरू हुआ। इसके बाद उमस ने परेशान कर दिया। रातभर लोग पसीने से नहाए रहे। गर्मी और उमस के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो सकी। रात में लोग बिजली की दुर्व्यवस्था पर खीझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें