चौरी। क्षेत्र के गोहिलांव गांव में डीजे पर बैठे तीन लोग हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ममहर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गांव निवासी लालबहादुर पटेल के घर से औराई के बिसापुर गांव के लिए बारात निकल रही थी। कुछ अन्य लोगो के साथ ननिहाल में आए 15 वर्षीय सूरज पटेल, 11 वर्षीय पप्पू पटेल और 20 वर्षीय श्यामसुंदर डीजे पर सवार हो गए। ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की ऊँचाई कम होने से डीजे में करेंट उतर गया और तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तुरंत घायलों को ममहर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ब्यूरो