फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए सरकार की व्यवस्था से लड़ेंगे 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 27 प्रतिशत पिछड़ों के आरक्षण में तीन वर्ग बनाए जाएंगे। इसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा होगा। 12 राज्यों में यह व्यवस्था लागू है। सुभासपा और भाजपा का गठबंधन काम करता है तो यह निश्चित तौर पर ब्रह्मास्त्र का काम करेगा। इसके लिए यदि अपनी सरकार की व्यवस्था से लड़ना पड़ा तो लड़ेंगे। जरूरत होगी तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से फिर कहेंगे।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में भाग लेने आए मंत्री ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि चुनाव के छह माह पूर्व हम आरक्षण का ब्रह्मस्त्र चलाएंगे। शराबबंदी मुहिम के खिलाफ आंदोलन चलाने जा रहे हैं। गुजरात और बिहार की तर्ज पर यूपी में शराब बंद कराएंगे। चार बार यूपी में सपा की सरकार रही लेकिन उन्होंने राजभरों सहित 17 पिछड़ी जातियों को छलने का काम किया है। बसपा और कांग्रेस ने अति पिछड़ों को छला है। अखिलेश यादव के तेलंगाना नेताओं से मुलाकात पर कहा कि कल तक अकेले जातियों को बरगलाकर लूटते थे। अब सत्ता में नहीं हैं तो सब मिलकर गरीबों को लूटने के लिए एकत्र हो रहे हैं। जिन्ना प्रकरण पर कहा कि वोट बैंक को खुश करने के लिए नेता जिन्ना का नाम लेते हैं। कोलकाता मेट्रो में गले मिलने वाले युवा जोड़े की पिटाई के सवाल पर कहा कि जिन्हें गले मिलना हो वह बंद कमरे में मिलें। सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार अशोभनीय प्रदर्शन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें