फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की तिथि बदलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। हरहुआ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तिथि टालने पर ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को हंगामा किया। इसके बाद धरने पर बैठ गए। बीडीसी सदस्यों ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख अर्चना मौर्या के खिलाफ शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य के पहुंचने पर बताया गया कि अविश्वास प्रस्ताव अब पांच मार्च को होगा। इस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वहीं धरने पर बैठ गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने जिला प्रशासन पर बार-बार बैठक टालने एवं अर्चना मौर्या के लिए पक्षपात करने का आरोप लगाया। इसके बाद डॉ. अशोक पटेल ने डीएम को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को दिया। इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और पीएसी तैनात रही। बेचू गौड़ संजय, विपिन, सतेन्द्र कुमार पटेल, सुनीता पटेल, अमरनाथ और जिलाजीत आदि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को 16 तारीख की बैठक के लिए पत्र दिया गया। आज ब्लाक मुख्यालय पहुंचने पर तिथि टालने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें