फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदे छात्र का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व सुंदरी पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले बीएचयू के पूर्व छात्र नीतेश चौबे (24) का शव सोमवार की शाम मदरवा क्षेत्र में बस स्टैंड के समीप उतराया मिला। खोजबीन में जुटी लंका पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नीतेश का शव देखते ही उसके पिता रणजीत चौबे अचेत हो गए। साथ मौजूद परिवारीजन उन्हें किसी तरह बीएचयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले गए जहां रो-रोकर उनका हाल बुरा था।
विज्ञापन

बिहार के मोहनिया के रामगढ़ का मूल निवासी और छित्तूपुर में किराये के मकान में रहने वाला नीतेश चौबे बीएचयू से एमए (दर्शनशास्त्र) की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही नेट की तैयारी में जुटा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से विश्व सुंदरी पुल पर पहुंचा। टी शर्ट, पैंट, मोबाइल, चश्मा निकालकर वहीं रखा और साइकिल खड़ी करके पुल से गंगा में छलांग लगा दी।
सूचना पाकर लंका थानाध्यक्ष ने स्थानीय गोताखोरों, एनडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से नीतेश की खोजबीन शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लगा। सोमवार की सुबह एक बार फिर तलाश शुरू हुई। शाम करीब 4:30 बजे गंगा में नीतेश का शव उतराया मिला।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि नीतेश दो बहनों का इकलौता भाई था। आर्थिक रूप से सक्षम न होने के बावजूद पिता रणजीत चौबे उसे आईएएस बनाना चाहते थे। नीतेश का शव बरामद होने की सूचना पर उसके कुछ दोस्त भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे और पिता सहित परिवार के अन्य लोगों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें