फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेधावियों के गले में दमकेंगे मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होगा। मानविकी संकाय परिसर में बनाए गए संसद भवन सरीखे पंडाल में पूर्वाह्न 11 बजे से समारोह शुरू होगा, जिसमें 58 मेधावियों को 59 स्वर्ण पदक नवाजे जाएंगे। सर्वाधिक 45 मेडल छात्राओं को मिलेंगे। इनमें दो खिलाड़ी तीरंदाज बीर लाल और भारोत्तोलक पूजा यादव भी शामिल हैं। ओवर ऑल टॉपर एमबीए की शिवानी जायसवाल को विश्वविद्यालय मेडल के साथ डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के मद्देनजर सोमवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। साथ ही दीक्षांत का रिहर्सल किया गया। इसमें शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई और मेधावियों को उपाधियां वितरित की गईं। वहीं, अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने बताया कि 39वें दीक्षांत समारोह में 99,893 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 57,318 छात्राएं और 42,575 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 39 शोध छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन पद्मभूषण डॉ. के राधाकृष्णन होंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल राम नाईक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें