फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसलिंग की आड़ में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाने वाली बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग के नाम पर लूट मची है। इस बार विश्वविद्यालय की ओर से बुकलेट न मिलने की वजह से जहां कॉलेजों में सीटों की जानकारी नहीं मिल पा रही है वहीं काशी विद्यापीठ स्थित केंद्र के बाहर कॉलेजों के सूची वाली तीन पेज की फोटो कॉपी दस से पंद्रह रुपये में खुलेआम बिक रही है। इसके अलावा घोषणा पत्र भी खूब बिक रहा है।
विज्ञापन

शासन ने इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय को बीएड की जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वविद्यालय की ओर से छह से 28 जून तक चलने वाली काउंसलिंग के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। हर साल आयोजक विवि की ओर से काउंसलिंग से पहले केंद्रों पर वो बुकलेट भेजी जाती है, जिसमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में बीएड की सीटों का ब्योरा रहता है। इधर, काउंसलिंग के 17 दिन बाद भी लखनऊ विवि की ओर से बुकलेट न मिलने से अभ्यर्थियों को जानकारी नहीं मिल पा रही है। काउंसलिंग सेंटर के बाहर कॉलेजों की सूची वाली छाया प्रति बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें