फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अक्तूबर से होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक अतुल निगम का कहना है कि सितंबर माह तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त हो जाएगी। अक्तूबर से निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 को और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एमडी ने गुरुवार को बातचीत के दौरान कहा कि फिलहाल टोल फ्री नंबर 1912 पर जनता की सेवाओं के लिए 12 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जल्द ही कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 60 की जाएगी। तीन शिफ्ट में ये कर्मचारी 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। एमडी ने बताया कि पूर्वांचल के 21 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 1.45 लाख परिवारों को कनेक्शन देने के क्त्रस्म में अब तक 80 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष परिवारों को भी अक्तूबर तक कनेक्शन दे दिए जाएंगे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें