फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Research Fellowship: बीएचयू के 14 शोधार्थी 'पीएम रिसर्च फेलोशिप' के लिए चयनित, ये रही छात्रों की पूरी लिस्ट

Sat, 28 Oct 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा है कि बीएचयू से अधिक संख्या में शोधार्थियों को पीएमआरएफ मिलना विश्वविद्यालय के इन्हीं प्रयासों की सफलता को प्रदर्शित करता है। आने वाले समय में और बेहतर करेंगे।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 14 शोधार्थी प्रधानमंत्री शोध अध्येतावृत्ति (पीएमआरएफ) के लिए चयनित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 14 शोधार्थी प्रधानमंत्री शोध अध्येतावृत्ति (पीएमआरएफ) के लिए चयनित हुए हैं। योजना का उद्देश्य श्रेष्ठ प्रतिभाओं को अनुसंधान की ओर आकर्षित कर उच्च गुणवत्ता के शोध को प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार ने 2018-19 के बजट में योजना की घोषणा की थी। यह संख्या पहले चार थी जो अब 14 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kashi Vishwanath: पहली बार जंगल से आए वेंगा करेंगे बाबा का अभिषेक, 12 सौ वनवासी लोग करेंगे सुगम दर्शन
बीएचयू में चयनित छात्रों में बंदन कुमार, एंदवी मैत्रा, कुहू माधव, आर बी अनंत, राजू राय, सुदीप भूनिया (भौमिकी विभाग), दीपिका शर्मा, कर्मदेव प्रजापति, निखिल श्रीवास्तव, रितेश तोलानी (रसायनशास्त्र विभाग), अंकिता गुप्ता (पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान), गरिमा कंडवाल (जैव रसायन विभाग), प्रशस्ति पांडेय (वनस्पति विज्ञान विभाग) और स्योना तिवारी (बायोइंफॉर्मेटिक्स विभाग) से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा है कि बीएचयू से अधिक संख्या में शोधार्थियों को पीएमआरएफ मिलना विश्वविद्यालय के इन्हीं प्रयासों की सफलता को प्रदर्शित करता है। आने वाले समय में और बेहतर करेंगे। पीएमआरएफ की समन्वयक प्रो. मौशुमी मुतसुद्दी ने बताया कि कोर्स वर्क पाठ्यक्रम में बदलाव और परीक्षा परिणामों को समय पर घोषित करने से बीएचयू के प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद मिली। पहले दो वर्षों में शोधार्थियों को 70 हजार रुपये प्रति माह, तीसरे वर्ष में 75 हजार रुपये प्रति माह और चौथे व पांचवें वर्ष में 80 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। फेलोशिप के दौरान एक शोधार्थी पांच वर्ष तक 2 लाख रुपये प्रतिवर्ष (कुल दस लाख रुपये) के अनुसंधान अनुदान को भी प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें