फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबी घाटों पर अब लगेगी ड्रायर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम ने धोबी घाटों पर कपड़ा सुखाने के लिए ड्रायर मशीन लगाने की तैयारी कर ली है। द जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जायका) फंड से सभी सातों धोबी घाट पर ड्रायर मशीनें लागई जाएंगी। गंगा एक्शन प्लान प्रोजेक्ट के तहत गंगा की स्वच्छता के लिए धोबी समाज के लोगों का धोबी घाटों की तरफ झुकाव बढ़ाने के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर धोबी समुदाय को जागरूक करने के साथ ही सर्वे भी शुरू कराया है। साथ ही धोबी समाज के लोगों को गंगा घाटों पर कपड़े नहीं धोने की सलाह दी जा रही है। जायका फंड से शहरी क्षेत्र के पांडेयपुर, मच्छोदरी, बजरडीहा, भवनिया पोखरी, कोनिया और नदेसर में 5.37 करोड़ से सात धोबी घाट बनाए गए हैं। इन्हें धोबी घाट बचाओ समिति को सौंप दिया गया है, लेकिन लोग अब भी गंगा घाटों पर कपड़े धुले जा रहे हैं। नगर निगम का मानना है कि अगर इन धोबी घाटों पर ड्रायर मशीन लगा दी जाए तो धोबी समाज का झुकाव इस ओर बढ़ेगा। जायका की सामाजिक विज्ञानी सरिता तिवारी ने बताया कि कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मासिक समीक्षा बैठक में धोबी समाज को गंगा घाटों पर से धोबी घाट की तरफ लाने की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने ड्रायर मशीन की लागत से लेकर उसके मेंटेनेंस आदि पहलुओं पर विचार करते हुए सर्वे का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें